फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मध्यप्रदेश के दिव्यांगों ने ली सरकारी योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- मध्य प्रदेश से सहसपुर पहुंची दिव्यांगों की टीम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सेलाकुई। मध्यप्रदेश के छतरपुर से 12 दिव्यांगजनों की टीम सहसपुर स्थित आकाश विकलांग सेवा समिति के कार्यालय पर पहुंची। समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने उत्तराखंड सरकार के माध्यम से दिव्यांगों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा उन्होंने दिव्यांग संगठन की मजबूती पर भी चर्चा की।
मध्यप्रदेश के दिव्यांगों ने बताया कि वहां की राज्य सरकार दिव्यांगों को 600 रुपये प्रतिमाह पेंशन प्रदान करती है जबकि उत्तराखंड सरकार शारीरिक रूप से दिव्यांग लोगों को 1500 रुपये प्रतिमाह पेंशन दे रही है। उन्होंने उत्तराखंड सरकार की नीतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार के इस प्रयास से बड़ी राहत दिव्यांगों को मिल रही है। इसके साथ ही उन्होंने दिव्यांगाें की समस्याओं व उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करने के लिए बनाए गए संगठनों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि यदि देशभर के दिव्यांग संगठनों में आपसी वार्तालाप का क्रम आगे बढ़ेगा तो इसका लाभ भी व्यापक स्तर पर पात्र लोगों को मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आकाश विकलांग सेवा समिति के अध्यक्ष सुंदर सिंह, संकटेश्वर प्रसाद, शाहरूख, नसरीन व मध्यप्रदेश से आए दिव्यांग उजेश मौर्य, राजेश अहिरवार, बसंत अहिरवार, डीपू रैक्वार, ओम प्रकाश अहिरवार, धासीराड़ कुशवाहा, मोहन कुशवाहा, धर्मदास अहिरवार, संतोष हरिजन, पुष्पेंद्र नामदेव, जार्य वैशती आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें