फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: यहां लोग लाइव देख सकेंगे ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, मनाया जाएगा जवानों की वीरता का जश्न

Fri, 28 Sep 2018 01:21 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सर्जिकल स्ट्राइक - फोटो : demo pic
विज्ञापन

सीमा पर देश की रक्षा में तैनात सैनिकों की वीरता का जश्न यहां जमकर मनाया जाएगा। वहीं लोग लाइव सर्जिकल स्ट्राइक भी देख सकेंगे। देहरादून के गढ़ी कैंट में 29 सितंबर को सर्जिकल स्ट्राइक की झलक देख सकते हैं।

विज्ञापन


सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ पर शनिवार को गढ़ी कैंट के जसवंत सिंह ग्राउंड में पराक्रम पर्व का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम सुबह दस बजे से शाम के पांच बजे तक चलेगा।

29 सितंबर 2016 को सीमापार जाकर आतंकियों पर हमला बोलने के दिन को सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक डे के रूप में मनाने का फैसला लिया है। इस वर्ष सेना के जवानों के साहस, वीरता और बलिदान को दर्शाने के लिए 28 से 30 सितंबर तक ‘पराक्रम पर्व’ का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिलिट्री बैंड परफॉर्म करेगा

देश के 51 शहरों में 53 स्थानों पर सैनिकों की वीरता का यह जश्न मनाया जा रहा है, जिसका मुख्य केंद्र दिल्ली स्थित इंडिया गेट है। देहरादून देश की सैन्य शक्ति में अहम योगदान देता आया है।

हां भी सेना की 69वीं माउंटेन ब्रिगेड एक समारोह का आयोजन करने जा रही है। यह समारोह गढ़ी कैंट स्थित जसवंत सिंह ग्राउंड में 29 सितंबर को सुबह दस बजे से लेकर शाम बजे तक होगा। इसमें मिलिट्री बैंड परफॉर्म करेगा।

सेना के हथियारों एवं युद्ध उपकरणों को आम जनता के लिए प्रदर्शित किया जाएगा। सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर मूवी क्लिप दिखाई जाएगी और कैनवास के माध्यम से जनता के संदेशों का संग्रह किया जाएगा। जिसे सीमा पर तैनात जवानों को भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें