फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एक साल में दून के 70 लोगों ने देहदान का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
देहदान के मामले में देहरादून के लोग जागरूक हो रहे हैं और आगे आ रहे हैं। पिछले एक साल में देहरादून के 70 लोगों ने देहदान का संकल्प लेकर अपना नामांकन कराया है। दधिचि देहदान समिति देहरादून की ओर से देहदान के लिए नामांकन किया जा रहा है। अच्छी बात यह है कि युवा भी देहदान के लिए आगे आ रहे हैं। देहदान से जरूरत पड़ने पर गंभीर मरीजों के उपचार में मदद मिल रही है।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष डॉ. मुकेश गोयल ने बताया कि एक साल में समिति से 70 लोग देहदान के लिए जुड़े हैं। जिन्होंने देहदान के लिए अपना नामांकन कराया है। इन 70 लोगों में पांच लोग मृत हो चुके हैं। इनका शरीर दून मेडिकल कॉलेज को सौंप दिया गया है। इसके अलावा एक व्यक्ति के नेत्र इंदिरेश अस्पताल और एक अन्य व्यक्ति के नेत्र ऋषिकेश निर्मल आश्रम को सौंपे गए। डॉ. मुकेश ने बताया कि 27 फरवरी को समिति को बने हुए एक साल पूरा हो जाएगा। समिति में देहदान के लिए युवा भी आगे आ रहे हैं। अब तक 25 युवा देहदान के लिए आगे आए हैं, जिनकी उम्र कम है। यही नहीं एक युवा की उम्र 30 साल से भी कम है। समिति के अध्यक्ष डॉ. मुकेश गोयल, महासचिव नीरज पांडेय, कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार अरोड़ा ने भी देहदान का संकल्प लिया है। यह समिति पिछले एक साल से काम कर रही है।

- देहदान के लिए यहां करें संपर्क -
देहदान के लिए समिति के अध्यक्ष डॉ. मुकेश गोयल, महासचिव नीरज पांडेय, कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार अरोड़ा से 9412438100, 9897287021, 9568893115 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें