फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लांट के विरोध में लोगों ने निकाला मशाल जुलूस

विज्ञापन
शीशमबाड़ा प्लांट के विरोध में मशाल जुलूस निकालती महिलाएं। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के विरोध में क्षेत्रीय लोगों ने शुक्रवार को सेलाकुई बाजार में मशाल जुलूस निकाल प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। जुलूस में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। महिलाओं ने कहा कि सरकार को क्षेत्रीय जनता की समस्याओं से कोई भी सरोकार नहीं है। उन्हें प्लांट स्थानांतरण के नाम पर सिर्फ झूठे आश्वासन दिए जा रहे हैं। बीते दो माह से लोग प्लांट के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। बावजूद इसके सरकार का कोई भी नुमाइंदा प्रदर्शनकारियों की सुध लेने नहीं पहुंचा। प्लांट से आने वाली दुर्गंध के कारण लोग अपने घरों को छोड़ अन्य जगहों पर घर लेने को मजबूर हो रहे हैं। लोग सांस संबंधी बीमारी के शिकार हो रहे हैं। कहा कि जब तक स्थानीय लोगों की मांग पूरी नहीं हो जाती। उनका प्लांट के विरोध में धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

जुलूस में लक्ष्मी अग्रवाल, रजनी चतुर्वेदी, सोनिया जुयाल, मीरा यादव, रुक्मणी सजवाण, कुसुम भट्ट, पूनम पंवार, सुमित्रा रावत, सुशीला सेमवाल, राधा कठैत, बीना बमराड़ा, हेमवंती भट्ट, विनिता रावत, दीपा जोशी, नीति पंवार, आशा रावत, नीमा जोशी, सुलोचना रावत, सविता बिष्ट, कमला नेगी, निशा दास, पुष्पा नेगी, मंजू, राधा देवी, लक्ष्मी बुटोला, राखी, नीलम थापा, राम प्यारी जुयाल, सुभागा बेंजवाल, सुमन प्रजापति, अल्पना थापा, पिंकी प्रजापति, विनिता भंडारी, ऊषा चौहान, राजेश शर्मा, रविकांत, मेघा भट्ट, अमित अग्रवाल, सतपाल धानिया, रीता शर्मा, आशा रावत, सत्यवती, आहना रावत, मंजू, विष्णु, सीमा, पुष्पा, सरिता, प्रमिला, राहुल कुकरेती, भावना, निरंजना चौहान, ईश्वर दयाल, अक्षरा, देवांश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें