फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के इस जिले में जनसंख्या नियंत्रण के लिए उठाया गया 'खूनी' कदम

Tue, 31 Oct 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
letter written from blood - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लगातार बढ़ रही जनसंख्या पर नियंत्रण लगाने के लिए देश के इस जिले में 'खूनी' कदम उठाया गया है। आप भी पढ़िए...
विज्ञापन


प्रेमनगर आश्रम घाट पर चीन की तर्ज पर कठोर जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर एवं सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों से एक लाख रक्त पत्र लिखने के अभियान के अंतर्गत 100 से अधिक लोगों ने खून से पत्र लिखे। श्री ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधीर कौशिक और  विपिन सनातनी ने सबसे पहले रक्त देकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अधीर कौशिक ने कहा कि कहा कि बढ़ती जनसंख्या पूरे देश के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही है। जनसंख्या नियंत्रण कानून अवश्य बनना चाहिए। अभियान का मुख्य उद्देश्य देश के सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों को रक्त से पत्र लिखकर उनसे चीन जैसा कठोर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग गंगा तट से प्रारंभ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

'सुप्रीम कोर्ट विकराल समस्या जनसंख्या विस्फोट पर रोक लगाए'

सुप्रीम कोर्ट
एक पत्र पीएम मोदी एवं आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को भी लिखा गया। उन्होंने कहा कि  यह अभियान डासना के सिद्ध पीठ से प्रारंभ होकर पूरे देश के अलग-अलग हिस्सों में चलाया जा रहा है।

इस अवसर पर यति नृसिंहानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि जिस मजबूत इच्छा शक्ति का प्रयोग करके सुप्रीम कोर्ट ने दीपावली पर पटाखों पर प्रतिबंध लगाया है, उसी इच्छा शक्ति से सुप्रीम कोर्ट सबसे विकराल समस्या जनसंख्या विस्फोट पर भी रोक लगाए। हिंदू स्वाभिमान की राष्ट्रीय अध्यक्ष यति मां चेतनानंद सरस्वती महाराज भी कार्यक्रम शामिल हुए।

कार्यक्रम में रोहित शर्मा, परमेंद्र आर्य, अनिल यादव, ब्रजमोहन सिंह, दीपक शर्मा, विजयपाल त्यागी, सतेंद्र त्यागी, बजरंगी विवेक, विवेवानंद शास्त्री, आचार्य उमेश शास्त्री, अनुराग राय, निशिकांत त्यागी, रोहित, पवन, अरविंद श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें