फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के लिए नाश्ता बना रही थी मां, कमरे से आई गोल चलने की अावाज, देखते ही पैरों तले खिसक गई जमीन

Tue, 31 Oct 2017 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मां अपने बेटे के लिए किचन में नाश्ता बना रही थी। तभी अचानक कमरे से गोली चलने की अवाज आई। मां ने कमरे में जाकर देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन


डालनवाला में सोमवार को एक युवा कारोबारी ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। शहर में दो स्थानों पर साझेदारी में सुपर स्टोर चलाने वाला कारोबारी 15 दिन से आर्थिक कारणों से तनाव में था। इकलौते बेटे के इस कदम से परिवार में कोहराम मचा है।

डालनवाला के ईसी रोड निवासी और यूपीसीएल से सेवानिवृत्त इंजीनियर जेएम कुकरेती का बेटा वरदान कुकरेती (28) मोहकमपुर और कौलागढ़ में साझेदारी में सुपर स्टोर चलाता है। करीब 15 दिन से वरदान तनाव के दौर से गुजर रहा था।
विज्ञापन


तनाव से बाहर लाने को वरदान को एक मनोचिकित्सक को भी दिखाया गया था। सोमवार सुबह मां वरदान के लिए नाश्ता बना रही थी, इसी बीच कमरे से फायर की आवाज आई। उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो वरदान नेे लाइसेंसी रिवाल्वर से अपनी कनपटी पर गोल मार ली थी।
Trending Videos
विज्ञापन

खोपड़ी में फंस गई गोली

रिवाल्वर पास में ही पड़ा हुआ था। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर डालनवाला इंस्पेक्टर यशपाल बिष्ट पहुंचे तो देखा कि वरदान की धड़कन चल रही है।

वह तुरंत वरदान को उठाकर दून अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच पड़ताल के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर बिष्ट ने बताया कि वरदान मोहकमपुर और कौलागढ़ में सुपर स्टोर चलाते थे।

कुछ दिनों से वह आर्थिक तंगी की वजह से तनाव में थे। पुलिस ने बताया कि 15 साल पहले वरदान की बहन ने भी इसी तरह मौत को गले लगा लिया था।

खोपड़ी में फंस गई गोली
युवा कारोबारी वरदान कुकरेती द्वारा चलाई गई गोली उनके सिर में ही फंस गई। इंस्पेक्टर यशपाल बिष्ट ने बताया कि 32 बोर की गोली बाहर नहीं आई है, वो सिर के अंदर ही फंसी रह गई है। लाइसेंसी रिवाल्वर को कब्जे में लेकर सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें