उत्तराखंड के गोपेश्चर में कई गांव ऐसे हैं, जो बिजली की रोशनी देखने के लिए तरस रहे हैं। लेकिन यहां ग्राम पंचायत बैडाणू के ग्रामीण ऊर्जा निगम से बिजली सप्लाई कम करने की गुहार लगा रहे हैं।
बिजली अनियंत्रित
बैडाणू गांव में सप्लाई हो रहे विद्युत तारों में गत वर्ष एक तार क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे गांव में बिजली अनियंत्रित हो रही है। कई बार ग्रामीणों के फ्रीज, पंखे, टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान फुंक गया है। ग्रामीणों ने कई बार निगम के अधिकारियों को पत्र लिखकर अपनी समस्या बताई है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
पढ़ें, फर्जी आईडी से लिया सिम फूंके सात लाख
ग्रामीणों ने अब अपने घरों में फ्रीज, पंखे, टीवी लगाना ही बंद कर दिया है। रात्रि के दौरान भी कभी बिजली अत्यधिक आ जाने से बल्ब भी चटक जाते हैं। जिससे स्कूली छात्र-छात्राएं बिजली जलाने के बजाय लैंप की रोशनी में पढ़ाई करने में ही अपनी भलाई समझते हैं।
परेशान हैं लोग
बैडाणू गांव निवासी अयोध्या प्रसाद सती के यहां बीती जुलाई माह में अचानक तेज हुई बिजली से दो सिलिंग पंखे फुंक गए। इस दौरान घर में टीवी भी चल रहा था। बिजली बढ़ते देख अयोध्या ने टीवी का स्विच ऑफ कर दिया। गांव के अशोक सेमवाल और हेमंत सती के भी टीवी अनियंत्रित बोल्टेज के चलते फुंक गए हैं।
तस्वीरों में देखें, मां गंगा की भक्ति में डूबे प्रिंस चार्ल्स
बदरीनाथ हाईवे पर बैडाणू गांव के चंद्रप्रकाश का होटल स्थित है। गत वर्ष चंद्रप्रकाश ने होटल में टीवी और सिलिंग पंखे लगवाए।
बीती सितंबर माह में अनियंत्रित विद्युत सप्लाई होने से उनके तीन पंखे और एक टीवी फुंक गया। होटल में लगवाया गीजर भी फुंक गया। उन्होंने इसकी शिकायत ऊर्जा निगम के अधिकारियों से की, लेकिन कुछ नहीं हुआ।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए क्लिक करें...