फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीकेज ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

Wed, 22 Jan 2014 01:04 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमनगर के कई इलाकों में पाइप लाइन के लीकेज होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


विभाग के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर
सड़क पर पानी भरा होने से दोपहिया चालक वाहन रपटने से चोटिल हो गए है। शिकायत के बाद भी विभाग सुध लेने को नहीं है। इससे नाराज लोग अब विभाग के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर हैं।

पढ़ें, 'आम आदमी पार्टी की असलियत आई सामने'

क्षेत्र की सड़कों में पानी बेकार बह रहा है लेकिन, इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा है। पाइप लाइनों के लीकेज होने से कई लोगों के घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। जिन घरों में पानी पहुंच भी रहा है वह पीने लायक नहीं है।
विज्ञापन


पढ़ें, घास की जगह मां ने रेत दिया बच्ची का गला

इसकी शिकायत लोग जल संस्थान के अधिकारियों से कई बार कर चुके हैं। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं। परेशान लोग लीकेज को रोकने के लिए पालीथिन या ईंट का सहारा ले रहे हैं।

इन क्षेत्रों में है परेशान
मोहनपुर, स्मिथनगर, कृष्णा विहार, श्यामपुर ट्यूबवेल वाली रोड, बनियावाला पंचायत वाली रोड, गोरखपुर का इलाका।

पढ़ें, श्रद्घा से क्यों 'डरते' हैं शक्ति कपूर?

क्षेत्र के ठेकेदारों के खिलाफ विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। इससे वह अपनी मनमर्जी पर उतारू हैं। जल संस्थान के अधिकारियों को भी ठेकेदारों की शिकायत की जा चुकी है। बावजूद स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है। अब समस्या को लेकर जल संस्थान कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

- गीता बिष्ट, पूर्व वार्ड मेंबर, मोहनपुर क्षेत्र

ठेकेदारों को संबंधित क्षेत्रों की पाइप लाइन दुरुस्त करने के लिए कहा गया है। यदि वह मनमानी पर उतारू हैं तो उनका पैसा रोक दिया जाएगा। शीघ्र ही यह सभी लीकेज सही करा दी जाएंगी।
- एसएल जुयाल, अधिशासी अभियंता, पित्थूवाला जोन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें