फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लांट के विरोध में लोगों को धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के विरोध में लोगों का क्रमिक अनशन शनिवार को भी जारी रहा। लोगों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। 13वें दिन सतपाल धानिया, प्रवीन चौधरी और मिठ्ठन लाल धरने पर बैठे। आंदोलनकारियों ने कहा कि प्लांट से उठने वाली दुर्गंध ने लोगों के जीवन को नरक बना दिया है। लोगों का घरों के भीतर रहना तक दुभर हो गया है। क्षेत्र के पांच लाख लोगों के जीवन पर संकट मंडरा रहा है। लोगों को बदबू में छोड़ कर नगर निगम और शासन में बैठे अधिकारी अपने घरों में दीपावली मना रहे हैं। लोगों के जीवन को संकट में डालने वाली सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई भी नैतिक अधिकार नहीं है। जब तक प्लांट को अन्यत्र शिफ्ट नहीं किया जाता उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में रविकांत सिंघल, सुधीर रावत, शिव कुमार, रजनीश कांबोज, संदीप भंडारी, शशि कुमार, नीमा जोशी, मनीष झा, वरूण कुमार, अजय सचान, संतोष, एके झा, बिलाल अहमद, संदीप प्रजापति, राजाराम, आशा कंडारी, अरविंद भट्ट,अंश रावत, अनीस अहमद, अमित अग्रवाल, श्रीपाल ठाकुर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें