फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जयंती पर मंदिरों में गूंजे जयकारे

विज्ञापन
साहिया में निकाली गई शोभायात्रा में भक्ति गीतों पर झूमते श्रद्धालु। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
हनुमान जयंती का दिन और शनिवार का संयोग। ऐसे में हनुमान मंदिरों में सुबह से शाम तक दर्शन को लोगों का आना-जाना लगा रहा। पवन पुत्र का विशेष श्रृंगार किया गया। हनुमाद्धाम में हनुमान चालीसा और हनुमान मंत्र के पाठ का आयोजन किया गया। जिसके बाद हनुमान जी को विशेष भोग लगाया गया। शाम के समय मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया। हनुमान जी के भजनों पर भक्त खूब निहाल हुए। मुख्य पुजारी जीवन चंद्र भट्ट ने पूजा अर्चना के बाद हनुमान जी को भोग लगाया। जिसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर ईश्वर चंद्र राणा, सुरेंद्र साहू, जीवन चंद्र कांडपाल, सुरेंद्र सैनी, रमेश उनियाल, मदन शर्मा, आंसू महावर, लाल सिंह राणा, लाल सिंह राणा, कमल सिंह ठाकुर, सुरेशानंद कोठियाल आदि मौजूद रहे। वहीं रात को घरों पर सफाई के साथ ही रात को मुख्य द्वार पर दीपक रखा गया। डाकपत्थर, कालसी, सेलाकुई, हरबर्टपुर, सहसपुर में भी हनुमान जयंती का विशेष पूजा पाठ का आयोजन किया गया। गुडरिच स्थित मंदिर में भी हनुमान जी को विशेष भोग लगाया गया। पूरा मंदिर परिसर हनुमान जी के उद्घोष से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें