फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला पुल पर आवाजाही रोकने का विरोध, स्थानीय लोग देर रात धरने पर बैठे

Sat, 13 Jul 2019 10:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
रोक का विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला पुल पर आवाजाही पर रोक लगाने के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है। स्थानीय लोग देर रात धरने पर बैठ गए हैं और टिहरी प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं। 

विज्ञापन

व्यापारियों की मांग है कि आम लोगों के लिए पुल को चालू रखा जाए। धरने पर स्वर्गाश्रम नगर पंचायत अध्यक्ष माधव अग्रवाल भी बैठे हैं।  व्यापारियों की ओर से मंडल अध्यक्ष स्वर्गाश्रम भरत लाल ने कहा कि प्रशासन ने झूला पुल बंद का निर्णय लेने से पहले व्यापारियों को भरोसे में नहीं लिया।

भाजपा मंडल महामंत्री स्वर्गाश्रम ने कहा कि शनिवार सुबह 11 बजे से अनिश्चित कालीन धरना दिया जाएगा और इसके साथ ही स्वर्गाश्रम बाजार बंद रखने की घोषणा की गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष माधव अग्रवाल का कहना है कि पुल बंद होने से करीब 10 हज़ार लोग बेरोजगार होंगे। 
विज्ञापन


इससे पहले लक्ष्मण झूला पुल की मियाद खत्म होने और दुर्घटना की आशंका के चलते शासन ने पुल से आवाजाही पर पूर्ण रोक लगा दी। अमर उजाला ने इस खबर को शुक्रवार को प्रकाशित किया था जिसका संज्ञान लेते हुए अपर मुख्य सचिव लोनिवि ओम प्रकाश ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। पुल से आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने के लिए उन्होंने डिजाइन टेक स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट की सिफारिश को आधार बनाया है।
 
रिपोर्ट में एजेंसी ने यह कहा है कि पुल के अधिकांश हिस्से व अंश कमजोर पड़ गए हैं और जर्जर अवस्था में है। साथ ही पुल से पैदल यात्रियों की आवाजाही की अनुमति न दिए जाने की सलाह भी दी थी।
 
उधर, आदेश होते ही लोक निर्माण विभाग ने शुक्रवार रात से पुल के दोनों तरफ बैरिकेडिंग लगाकर आवाजाही बंद कर दी है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता (नरेंद्र नगर) मोहम्मद आरिफ खान ने बताया कि शासन से आदेश मिलने पर पुल पर आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें