फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने किया मिक्चर प्लांट का विरोध

Thu, 30 Jan 2020 12:45 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

प्रतीतपुर स्थित मिक्चर प्लांट को हटाने की मांग पर क्षेत्रीय लोगों ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सचिव को ज्ञापन भेजा। लोगों ने बताया कि बीते 16 साल से प्रतीतपुर में मिक्चर प्लांट चल रहा है। जिससे गांव का वातावरण प्रदूषित हो रहा है। प्लांट दिन-रात चलता रहता है।

विज्ञापन


प्लांट के संचालन में मानकों का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। प्लांट से उठने वाली धूल के कारण लोग सांस संबंधित बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। प्लांट से महज 100-120 मीटर की दूरी पर अस्पताल भी है। जिसके चलते अस्पताल में भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है।

उन्होंने प्लांट को अन्य जगह स्थापित करने की मांग की। ज्ञापन भेजने वालों में ऋषिपाल सैनी, सुधीर, डोली, मंजू, अशोक, मुनेश देवी, सुरेश कुमार, अर्जुन सैनी, विजयपाल, कश्मीरी लाल, राजेश कुमार, नरेंद्र सिंह, सत्य प्रकाश, हरिपाल, अजय, धीर सिंह, प्रमोद कुमार, वरुण कुमा, रिजवान, श्याम लाल आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें