फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: स्पीकर ऋतु खंडूड़ी को झेलना पड़ा आक्रोश, प्रदर्शनकारियों से बचाकर दूसरे रास्ते से ले गई पुलिस

Sat, 26 Nov 2022 11:19 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार

सार

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी के पहुंचने की सूचना मिलते ही लोग लालपानी चौराहे पर एकत्र हो गए। लोगों ने सड़क पर बैठकर धरना शुरू कर दिया। विधानसभा अध्यक्ष के घेराव की सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष का विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्नेह क्षेत्र में बाईपास बनाने के विरोध को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण का लोगों ने घेराव किया। लोगों ने नारेबाजी के साथ विधानसभा अध्यक्ष के वाहन को घेरने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें जबरन हटाकर वाहन को दूसरे रास्ते से रवाना किया।

विज्ञापन


शनिवार को श्री गुरुरामराय स्कूल के वार्षिकोत्सव में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी के पहुंचने की सूचना मिलते ही लोग लालपानी चौराहे पर एकत्र हो गए। लोगों ने सड़क पर बैठकर धरना शुरू कर दिया। विधानसभा अध्यक्ष के घेराव की सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई।

मौके पर पहुंचकर पुलिस अधिकारियों ने लोगों से विस अध्यक्ष के वाहन को नहीं रोकने का आग्रह किया, लेकिन लोग नहीं मानें। इसके कारण पुलिस विधानसभा अध्यक्ष को दूसरे रास्ते से विद्यालय तक लेकर गई। विधानसभा अध्यक्ष के विद्यालय में पहुंचने की सूचना मिलते ही आंदोलनकारी विद्यालय के गेट के बाहर एकत्र हो गए।  प्रदर्शनकारियों में कोटद्वार बाईपास विरोध संघर्ष समिति के अध्यक्ष आशीष रावत, पार्षद अनिल रावत, पूरण सिंह, प्रिंस, सागर सिंह, कुलदीप सिंह, ममता देवी, सुनीता देवी और चंद्र सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नुकसान का सर्वे नहीं कराने पर जताया रोष
वार्षिकोत्सव समाप्त होते ही जैसे ही विधानसभा अध्यक्ष विद्यालय से बाहर निकलीं तो लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि विस अध्यक्ष के आदेश के बावजूद क्षेत्र में हो रहे नुकसान का सर्वे नहीं किया गया। विस अध्यक्ष अपने वाहन से उतरकर वार्ता करने के लिए लोगों के पास आईं।

ये भी पढ़ें...Haridwar News: छात्रा के उत्पीड़न के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, पुलिस ने कोर्ट में किया पेश, मिली जमानत

लोगों ने कहा कि सनेह क्षेत्र से बाईपास निकालने पर कई लोगों की उपजाऊ भूमि व आवासीय भवन इसकी चपेट में आ रहे हैं। सरकार के इस फैसले से लोग बेघर हो जाएंगे। लोगों ने इस दौरान नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद विस अध्यक्ष वाहन में बैठ गईं। नाराज लोगों ने सड़क पर बैठकर वाहन को रोकने का प्रयास किया। पुलिस ने लोगों को जबरन वाहन के आगे से उठाकर सड़क के किनारे किया। किसी तरह वाहन को अन्य मार्ग से रवाना किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें