फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमनगर में स्मार्ट वेंडिंग जोन को लेकर विवाद, कुछ लोग विरोध में तो कुछ समर्थन में उतरे

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। गढ़ी कैंट बोर्ड की ओर से प्रेमनगर में बनाए जा रहे स्मार्ट वेडिंग जोन को लेकर क्षेत्रवासियों में मतभेद हैं। कुछ लोग वेंडिंग जोन का विरोध में हैं वहीं कुछ लोगों ने मंगलवार को सीईओ से मिलकर वेंडिंग बनाए जाने की पैरवी की। सीईओ ने आम सहमति से ही काम कराने और बेवजह कार्यों में अड़ंगा डालने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

दरअसल, प्रेमनगर में सड़कों पर अव्यवस्थित ढंग से लगे रेहड़ी, पटरी, ठेली वालों से बाजार में जाम की स्थित रहती है। रेहड़ी, ठेली वालों को व्यवस्थित करने के लिए गढ़ी कैंट बोर्ड नगर निगम की तर्ज पर प्रेमनगर में वेंडिंग जोन बनाने की योजना बना रहा है। इसके लिए कैंट बोर्ड ने प्रेमनगर में चार स्थान चिह्नित किए हैं। वेंडिंग जोन के लिए ठेलियां बनाने वाली कंपनी ने कई लोगों से रजिस्ट्रेशन के नाम पर 20-20 रुपये भी ले लिए हैं। हालांकि विवाद होने के बाद कैंट बोर्ड ने रजिस्ट्रेशन की कार्रवाई को स्थगित कर दी है।
वेंडिंग जोन की आवंटन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए मंगलवार को सभासद विनोद पंवार ने विरोध-प्रदर्शन भी किया। उनका कहना था कि यहां किसी भी प्रकार का वेडिंग जोन, मंडी और मैजिक स्टैंड नहीं बनने दिया जाएगा। इससे भविष्य में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आरोप लगाया कि जिन जमीनों पर वेंडिंग जोन प्रस्तावित हैं, वह जमीन डीआरडीओ की है। विरोध में प्रदर्शन करने वालों में सुमित खन्ना, हरचरण सिंह, जतिन तलवार, प्रदीप भाटिया, रविंद्र सिंह रैना, मोहित ग्रोवर आदि मौजूद रहे। वहीं वेंडिंग जोन बनाने के समर्थन में दो दर्जन से अधिक लोग कैंट सीईओ तनु जैन से मिले। उन्होंने कहा कि इससे सड़कों पर ठेलियां लगाने वाले लोगों को स्थायी रूप से रोजगार मिलेगा। समर्थन में कैंट सीईओ से मिले लोगों में भोलेनाथ, नवीन साहनी, रवि साहनी, लालमणि भारद्वाज, संजय पांडे, संजय बहुगुणा सहित करीब दो दर्जन लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
विकास के कार्य जनता की डिमांड और जनता के फायदे के लिए शुरू किए जाते हैं। वेंडिंग जोन का कार्य भी जनता की डिमांड पर उनके फायदे के लिए किया गया है। सभी कार्य आम सहमति से होंगे। अगर कोई विकास कार्यों में रोड़ा अटकाता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-तनु जैन, सीईओ, गढ़ी कैंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें