फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईफोन बेचने के नाम पर हड़प लिए 81 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। युवक को एक वेबसाइट पर आईफोन का ऑर्डर देना भारी पड़ गया। आरोप है कि शॉप इंडिया नाम की इस वेबसाइट ने युवक के 81 हजार रुपये हड़प लिए हैं।
विज्ञापन

दिनेश कुलैथा निवासी पार्क रोड ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे ने आईफोन-11 के लिए शॉप इंडिया वेबसाइट पर ऑर्डर किया था। आईफोन की कीमत 41600 रुपये बताई और उसकी रसीद भी भेज दी। कुछ देर बाद ही मैसेज आया कि ट्रांजेक्शन क्लीयर नहीं हुआ, लिहाजा ऑर्डर कैंसल किया जा रहा है। वेबसाइट के अधिकारियों ने दो-तीन दिनों में पैसा खाते में पहुंचाने की बात कही। इस पर उसने एक नया ऑर्डर कर दिया। कुल मिलाकर वेबसाइट के पास 81 हजार रुपये जमा हो गए। उन्होंने न तो फोन भेजा और न ही पैसे वापस किए। साइबर थाना पुलिस की जांच के बाद पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें