फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: लोनिवि दफ्तर में खत द्वार के लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दांवापुल-खारसी मोटर मार्ग की बदहाल स्थिति के विरोध में खत द्वार के ग्रामीणों ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के दफ्तर में धरना प्रदर्शन किया। अधिशासी अभियंता डीपीएस नेगी के लिखित आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि दो माह के भीतर सुधारीकरण कार्य शुरू नहीं किया गया तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे खत द्वार के अध्यक्ष सुरेश प्रसाद थपलियाल के नेतृत्व में ग्रामीण लांघा पोखरी स्थित लोनिवि के दफ्तर पहुंचे। जहां अधिशासी अभियंता के मौजूद न होने पर ग्रामीणों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीण कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। दोपहर ढाई बजे अधिशासी अभियंता मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया।
ग्रामीणों ने कहा कि 16 किमी लंबी यह सड़क एक दर्जन से अधिक गांवों की आवाजाही को जोड़ती है, लेकिन लोक निर्माण विभाग ने 30 साल बाद भी सड़क का डामरीकरण नहीं किया है। सड़क कच्ची है। बदहाल सड़क पर आधा दर्जन से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं। फसलों को मंडी तक ले जाने के लिए ग्रामीण हर दिन जान जोखिम में डालकर यात्रा करते हैं। मोटर मार्ग से खत द्वार और खत बिशलाड़ के कुराड़, मिंडाल, सिचाड़, खनाड़, मंझागांव समोग, थण्ता, जोगियो समेत एक दर्जन गांव की आबादी जुड़ी है। धरना प्रदर्शन करने वालों में खत द्वार के सदर स्याणा रजनीश नेगी, अरविंद नेगी, विरेंद्र नेगी, विक्रम सिंह, मेहर सिंह, अमर सिंह, विक्की आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

-
बयान...
इस संबंध में अधीक्षण अभियंता को भी अवगत करा दिया गया है। वर्ष 2022 में मार्ग के सुधारीकरण के लिए 6.40 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। अधीक्षण अभियंता ने वित्तीय स्वीकृति दिलाने का अनुरोध किया गया है। - डीपीएस नेगी, अधिशासी अभियंता, लोनिवि निर्माण खंड चकराता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें