फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के लोग नहीं चाहते थे जंगल राज, विकास पर लगाई मुहर : द्विवेदी

विज्ञापन
विज्ञापन
- बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बिहार चुनाव नतीजों को बताया एतिहासिक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। भाजपा नेता व बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बिहार चुनाव नजीतों को एतिहासिक बताते हुए कहा, बिहार के लोग जंगल राज नहीं, विकास चाहते हैं।
द्विवेदी ने कहा, बिहार में भाजपा व सहयोगी जदयू-लोजपा को प्रचंड बहुमत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी, कुशल नेतृत्व, भाजपा की नीति, नेतृत्व, विकास केंद्रित राजनीति व जन भावनाओं की स्पष्ट जीत है। 2025 के बिहार विधानसभा चुनावों ने आगे के लिए बहुत कुछ संकेत दे दिए है। उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में तीसरी बार कमल खिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार के मतदाताओं ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि वे राष्ट्रहित व स्थिर शासन को प्राथमिकता देते हैं। बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व भाजपा संगठन की कार्यशैली पर विश्वास जताया है, इसके लिए बिहार की जनता के फैसले की देश भर के लोग सराहना कर रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें