फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह सड़कों पर यूं ही जूझते रहेंगे बंजारावाला के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजारावाला के भागीरथीपुरम और शिवपुरी में एक महीने पहले गलियों को सीवर लाइन के लिए खोदा गया। लाइन डालने के बाद खोदाई वाले स्थान को मिट्टी से पाट तो दिया गया है लेकिन अभी तक मरम्मत नहीं हो पाई। हालत यह है कि बारिश होते ही सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती हैं। जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं। यह समस्या दिसंबर तक रहेगी।
विज्ञापन

हैरत की बात यह है कि आम लोगों की यह परेशानी न तो नीति-नियंताओं को दिखाई दे रही है और न ही सीवर लाइन बिछा रहे एशियन डेपलेपमेंट बैंक (एडीबी) को। एडीबी के अनुसार, इन क्षेत्रों में अभी पेयजल लाइन भी बिछेगी। इसके लिए भी सड़क को खोदना पडे़गा। अंत में सीवर कनेक्शन के दौरान भी सड़कों की खोदाई होगी।
फिलहाल जहां सीवर लाइन बिछ गई है, वहां सड़कों की मरम्मत कर चलने लायक बनाया जा रहा है। गीतांजलि एनक्लेव में अप्रैल में काम शुरू हुआ था। वहां सड़कों की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। दिसंबर तक भागीरथीपुरम और शिवपुरी में भी सड़कों की मरम्मत कर दी जाएगी। फिलहाल दीपावली तक चलने लायक बनाया जाएगा।
विज्ञापन

चार बार हो रही एक सड़क की खोदाई
सीवर लाइन समेत अन्य कार्यों के लिए चार बार सड़कें खोदी जा रही हैं। पहले सीवर फिर मेन चेंबर लाइन के लिए सड़क को खोदा जा रहा है। चूंकि, धर्मपुर क्षेत्र में सीवर के साथ ही पेयजल लाइन का काम भी चल रहा है, इसलिए चेंबर के बाद पेयजल लाइन के लिए खोदाई की जा रही है। अंत में घरों में कनेक्शन के लिए फिर सड़कों को खोदा जाना है।
घरों से दूर खड़े करने पड़ रहे हैं वाहन
जिन क्षेत्रों में सीवर लाइन का काम चल रहा है, वहां सड़कें चलने लायक नहीं हैं। खोदाई के कारण लोगों को अपने वाहन दूर खड़े करने पड़ रहे हैं। इससे कामकाजी लोगों के साथ ही स्कूली बच्चों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
एक बार में ही पूरी खोदाई से बढ़ रही परेशानी
लोक निर्माण विभाग की ओर से एडीबी को जो परमीशन मिली है, उसमें एक बार में उतने हिस्से को खोदने की अनुमति है, जितने में लाइन बिछनी है और लाइन बिछाने के बाद उसे ठीक किया जा सके। लेकिन, हो यह रहा है कि जेसीबी से पूरी सड़क एक बार में ही खोद दी जा रही है। इससे लोगों को और अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।
- बारिश के मौसम में यह काम क्यों जरूरी था?
- सीवर लाइन प्रोजेक्ट का काम अप्रैल से चल रहा था। योजना को तय समय में पूरा करना है, इसलिए बारिश में भी काम जारी रखा गया।
- जहां सीवर लाइन बिछ गई वहां पक्की सड़क कब बनेगी?
- सीवर लाइन बिछने के बाद टेस्टिंग और कनेक्शन के लिए भी सड़क को खोदना पड़ेगा। इसलिए कनेक्शन के बाद ही पक्की सड़क बनेगी।
सीवर लाइन के लिए क्षेत्र में तमाम गलियों को खोदा गया है। इससे आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आखिर कब तक लोग ऐसी दिक्कत झेलते रहेंगे।
-ममता गैरोला, बंजारावाला
सीवर लाइन का लाभ कब से मिलेगा, यह तो कह नहीं सकते हैं। लेकिन, वर्तमान में क्षेत्रवासियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। जिस गली में जाओ, वहां सड़कें खोदी गई हैं।
-रामप्रसाद सेमवाल, बंजारावाला
सीवर के लिए खोदी गईं सड़कें मुसीबत बनी हुई हैं। लोग अपने घर तक वाहन नहीं ले जा पा रहे हैं। बच्चों को पैदल जाना पड़ रहा है। इससे आते-जाते उनके कपड़े खराब हो जाते हैं।
-वंदना, बंजारावाला
करीब 15 दिन पहले सीवर के लिए सड़क खोदी गई थी। इसके बाद केवल मिट्टी डालकर चले गए। विरोध करने पर यहां बजरी डाली गई। बारिश में तो काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

-बाबू राम, टीएचडीसी कॉलोनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें