फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून की सड़कों ने खून से खेली 'होली'

Wed, 19 Mar 2014 10:59 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड की टूटी सड़कों ने कई घरों की होली की खुशियों को लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन


पढ़ें, कांग्रेस में एक और 'तूफान' ने दी दस्तक

सड़कों पर बिखरी रोड़ी और गड्ढों की वजह से होली के दिन छोटे-बड़े हादसों ने हजार का आंकड़ा पार कर लिया।

पढ़ें, वोटों के लिए 'नरकंकाल' की नुमाइश

सड़क पर फिसल कर गिरे लोगों में किसी की ठोड़ी टूटी तो किसी की टांग।

होली के दिन खुली शासन के आंकड़ों की पोल

सोमवार को बहुत से घायलों को दून अस्पताल में भर्ती किया गया। सबसे अधिक हादसे राजधानी में हुए हैं। जलप्रलय के बाद सड़कों के निर्माण और मरम्मत संबंधी शासन के आंकड़ों की होली के दिन पोल खुल गई।

पढ़ें, शिक्षिका के घर में घुसकर प्रिंसिपल ने की गलत हरकत

शहर के चंद्रोटी के रहने वाले गुड्डू वर्मा (25) रोड़ी पर फिसले तो बायां पैर टूट गया। मंगलवार को दून में उनके पैर में प्लास्टर चढ़ा। पौड़ी गढ़वाल के वीर सिंह कोटद्वार में सड़क के गड्ढे के झटके से गिरे तो दोनों हाथ-पैर टूट गए।

पढ़ें, 20 अप्रैल तक केदारनाथ रूट हो जाएगा तैयार!

पौड़ी के सुरेंद्र सिंह की रोड़ी पर फिसलने से आंतें फट गईं। क्लेमेंटाउन के वीरेंद्र शर्मा (22) ठोड़ी टूट गई। सड़क हादसों में गंभीर रूप से घायल लोगों को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया।

खुशी मनाने निकले लोग टूटी सड़कों का शिकार

होलिका दहन के बाद सड़कों पर पर्व की खुशी मनाने निकले लोग टूटी सड़कों का शिकार होना शुरू हो गए थे। पौड़ी गढ़वाल, कोटद्वार, चमोली, उत्तरकाशी आदि जिलों के लोगों को दून अस्पताल रेफर किया गया है।

पढ़ें, वोटों के लिए 'नरकंकाल' की नुमाइश

सड़क पर गिरने से कई रोगों के सिर में गहरी चोट आई है। पौड़ी के राम सिंह रावत सड़क के गड्ढे में सपरिवार गिरे थे।उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। होली के दिन के हादसों में 90 फीसदी लोग बाइक से फिसलकर गिरे।
विज्ञापन

दून अस्पताल में आए घायल

18 घायल रविवार रात 8 से 9 बजे के बीच आए
111 घायल सोमवार सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक
78 घायल, जिनका मेडिको लीगल किया गया है
8 घायल मंगलवार सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक आए
944 इमरजेंसी कॉल प्रदेश भर में आपातकालीन सेवा 108 को होली के दिन आई

17 मार्च को प्रदेश में घायलों का आंकड़ा
जिला - इमरजेंसी - हादसे
देहरादून - 175 - 38
हरिद्वार - 80 - 13
पौड़ी - 58 - 07
चमोली - 39 - 03
उत्तरकाशी - 21 - 01
टिहरी - 20 - 00
रुद्रप्रयाग - 12 - 00
ऊधमसिंहनगर - 92 - 26
नैनीताल - 73 - 05
पिथौरागढ़ - 41 - 00
अल्मोड़ा - 37 - 01
चंपावत - 16 - 00
बागेश्वर - 13 - 00
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें