फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पाठ करने जा रहे हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, हंगामा

Wed, 26 Feb 2025 09:36 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मस्जिदों में लाउडस्पीकर की आवाज कम करने की मांग हिंदू रक्षा दल लगातार कर रहा है, जिसे लेकर दल के कार्यकर्ता मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पढ़कर प्रदर्शन करने निकले।
विज्ञापन
- फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाउडस्पीकर की आवाज कम करने की मांग को लेकर मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने जा रहे हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पहले ही रोक लिया। पुलिस के रोकने पर कार्यकर्ताओं ने हंगामा भी किया।

विज्ञापन


इसके बाद हिंदू संगठन के लोगों ने डिस्पेंसरी रोड पर ही हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद पुलिस के आश्वासन पर लोग शांत हुए। दरअसल, मस्जिदों में लाउडस्पीकर की आवाज कम करने की मांग हिंदू रक्षा दल लगातार कर रहा है। इसे लेकर मंगलवार को दल के कार्यकर्ता धामावाला स्थित जामा मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पढ़कर प्रदर्शन करने निकले।

पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया
पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही डिस्पेंसरी रोड पर रोक लिया। पुलिस के रोकने पर संगठन से जुड़े लोगों ने हंगामा किया। इसके बाद लोगों ने वहीं जमीन पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  आवास बनाने वालों के लिए धामी सरकार ने खोले छूट के द्वार, सपना होगा साकार, जानें कैसे मिलेगा फायदा

दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने बताया कि दल के कार्यकर्ता हनुमान चालीसा का पाठ करने निकले थे, लेकिन रास्ते में ही बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस ने रोक दिया। कहा कि मस्जिद में जो लाउडस्पीकर लगा है, उसकी आवाज तय मानक से काफी ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें