फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: डीएम ने कहा- बांध प्रभावितों का पक्ष लेकर दें आख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
लखवाड़ व्यासी जल विद्युत परियोजना को लेकर बुलाई गई बैठक में डीएम सविन बंसल ने जल विद्युत निगम के अधिकारियों पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को कार्यशैली में सुधार लाने और परियोजना के प्रभावितों की समस्याओं को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी प्रशासन को प्रभावितों का पक्ष सुनते हुए आख्या प्रस्तुत करने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि जल विद्युत परियोजना मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल है। परियोजना से जुड़े कार्यों की प्रत्येक 10 दिन में मॉनिटरिंग की जाएगी। उन्होंने परियोजना से संबंधित बांध प्रभावितों के मुआवजे संबंधी शिकायतों का शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि इस परियोजना में आ रहे व्यवधानों को शीघ्र दूूर करते हुए योजना को धरातल पर उतारा जाए। मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री स्वयं इसकी मॉनीटरिंग कर रहे हैं। बैठक में उत्तराखंड जल विद्युत निगम के अधिकारियों से प्रभावितों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। कहा कि अधिकारी अपनी कार्यशाली को सुधारें और बांध प्रभावितों के साथ सही तरीके से पेश आएं। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को निर्देशित किया कि अगली बैठक में उत्तराखंड जल विद्युत निगम के एमडी को भी बुलाएं। उन्होंने परियोजना में लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन जय भारत सिंह, विशेष भू अध्यापति अधिकारी स्मृता परमार, एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार, तहसीलदार कालसी चमन सिंह, जल विद्युत निगम के अधिकारियों के अलावा बांध प्रभावित समिति के दिग्विजय सिंह, नरेश चौहान, चतर सिंह, संदीप तोमर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें