फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार और निगम के खिलाफ लोगों ने जताया रोष

विज्ञापन
शीशमबाड़ा स्थित प्लांट के विरोध में प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
शीशमबाड़ा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के खिलाफ रविवार को भी स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट किया। इस दौरान मनीष झा, अमित अग्रवाल और मन्नी देवी रावत अनशन पर बैठे।
विज्ञापन

अनशन पर बैठे लोगों ने कहा कि सरकार और नगर निगम प्रशासन क्षेत्रीय लोगों के जीवन में जहरीली हवा घोल रहा हैै। घर के अंदर भी लोग ठीक ढंग से सांस नहीं ले पा रहे हैं। कहा कि कई दिनों से लोग प्लांट के विरोध में आंदोलनरत हैं, लेकिन अब तक सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंगी है। प्लांट उद्घाटन के समय मुख्यमंत्री ने इसे आधुनिक प्लांट बताया था, लेकिन प्लांट शुरू होने के कुछ दिन बाद ही वहां से निकलने वाली जहरीली गैसों ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। प्रदर्शन करने वालों में शशि कुमार, कल्पना, काशिफ, सुधीर रावत, मिठ्ठन लाल, प्रेम सिंह नेगी, मेहरूना परवीन, नवीन भट्ट, शशि तोमर, रितु ठाकुर, संदीप भंडारी, रविकांत सिंघल, नीमा जोशी, उमा पंवार, कमला नेगी, हेमंत चौधरी, अनीस अहमद, डॉ. राजाराम आदि मौजूद रहे।
आंदोलनकारियों ने रिश्वत को एकत्रित किया चंदा
प्लांट के विरोध में क्रमिश अनशन कर रहे लोगों ने रविवार को सेलाकुई में लोगों से सरकार को रिश्वत देने के लिए चंदा एकत्रित किया। आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि बिना रिश्वत के सरकार प्लांट को शिफ्ट नहीं करेगी। उन्होंने पोस्टर पर संदेश लिख लोगों से अपील की उत्तराखंड सरकार को कूड़ाघर हटाने के लिए रिश्वत देनी है। क्योंकि उत्तराखंड में कोई भी कार्य बिना रिश्वत के नहीं होता। अत: आपसे निवेदन है कि ज्यादा से ज्यादा रिश्वत दें, उत्तराखंड सरकार को देने के लिए, शायद रिश्वत खाकर, इस प्लांट को हटा दे सरकार, क्योंकि, क्योंकि रिश्वत खाकर ही यहां प्लांट लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें