मैराथन दौड़ में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी।
- फोटो : VIKAS NAGAR
वॉरियर्स गर्ल्स फाउंडेशन की ओर से रविवार को नशे के खिलाफ हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें चकराता, लांघा, सभावाला, पांवटा साहिब, कालसी, हरियाणा, विकासनगर, सेलाकुई, सहसपुर आदि इलाकों के युवाओं ने प्रतिभाग किया। मैराथन का शुभारंभ नगर पालिकाध्यक्ष हरबर्टपुर देवेंद्र बिष्ट, कोतवाल प्रदीप बिष्ट और नायब तहसीलदार पंचम सिंह नेगी ने संयुक्त रूप से किया।
बालक वर्ग की मैराथन में शमशेर सिंह ने बाजी मारी। आशीष कुमार दूसरे और तसलीम तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में दीपिका मेहरा ने बाजी मारी। किरन चौहान दूसरे और रवीना तीसरे स्थान पर रहीं। विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथियों के साथ ही पालिकाध्यक्ष विकासनगर शांति जुंवाठा ने भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया। फाउंडेशन की अध्यक्ष रिहाना सिद्दीकी ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई जरूरी है, जिसे युवाओं के बिना नहीं लड़ा जा सकता। कार्यक्रम का संचालन अतुल शर्मा, असद आरफी ने किया। इस अवसर पर प्रीती सैनी, देवेंद्र कुमार, नरेश कुमार, अल्फिशा, पायल, शहरीन, मुसकान, आयशा, संध्या, अंकित, राजपाल, गुलनवाज, फैसल, मुजक्किर, प्रगति पुंडीर, नीरज रोहिला, जितेंद्र रावत, संजय शर्मा, संजय त्यागी, पवन थापा, अनस, हरदीप सिंह, जीनत, समीर, फुरकान आदि मौजूद रहे।