फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीपी विधायक का बयान, सोशल मीडिया से खराब हो रहे हालात, कश्मीर का एक बच्चा गलत हो सकता है सभी नहीं 

Wed, 20 Feb 2019 08:44 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, सेलाकुई
विज्ञापन
पीडीपी विधायक एजाज अहमद मीर
विज्ञापन

देहरादून पहुंचे पीडीपी विधायक एजाज अहमद मीर और पीडीपी के कोर्डिनेटर प्रवेश वका शंकरपुर ने पुलवामा हमले के बाद बयान दिया है। पछवादून के शिक्षण संस्थानों में कश्मीरी छात्रों को लेकर हुए विवाद के बाद मंगलवार को मीडिया के शहीद जवानों पर कश्मीरी छात्रों की टिप्पणी के सवाल पर उन्होंने कहा कि कश्मीर का एक बच्चा गलती कर सकता है।

विज्ञापन


लेकिन ऐसा नहीं है कि सभी बच्चे गलत हैं। जो गलत हैं उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए पूरे देश को एकजुट होने की जरूरत है। विधायक मीर ने कहा कि कश्मीर में 30 साल से गुरिल्ला युद्ध चलता आ रहा है, कभी आतंकवादी मारे जाते हैं तो कभी फौजी शहीद हुए हैं।

इस बार बड़े पैमाने पर हमला हुआ है। यही वजह है कि पूरे मुल्क का ध्यान कश्मीर पर गया है। कश्मीर में हालात और कश्मीरी छात्रों को लेकर किए गए सवाल के जवाब में विधायक ने मीडिया पर भी निशाना साधा। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कश्मीर में जो हालात खराब हुए हैं वो मीडिया की बदौलत हैं। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने से हालात खराब होते हैं।  सोशल मीडिया में तमाम तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं, इन्हीं अफवाहों की सच्चाई जानने के लिए वे उत्तराखंड आएं हैं। 

विधायक ने कहा कि पूरे देश से गुजारिश है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया में चल रहा था कि कश्मीरी युवकों को मारा पीटा जा रहा है। इससे बच्चे और उनके अभिभावक डरे हुए हैं, लेकिन ऐसा नहीं है।

उत्तराखंड में बच्चे सुरक्षित हैं, बहुत से कश्मीरी बच्चों का कहना है कि वे यही रहना चाहते हैं, लेकिन जो यह सोचते हैं कि उन्हें डर लगता है वे कश्मीर चल सकते हैं। विधायक ने कहा कि कश्मीर के हालात से दूर वहां के बच्चे सकून के साथ यहां पढ़ने आए हुए हैं। यदि यहां और वहां दोनों जगह माहौल ठीक नहीं  मिलेगा तो बच्चे कहां जाएंगे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें