फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन सवालों के जवाब देकर ऑटो चालक की बेटी बनी जज, नीरव मोदी को लेकर दिया यह जवाब

Thu, 01 Mar 2018 11:03 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Poonam Todi
विज्ञापन

ऑटो चलाकर परिवार का पेट पालने वाले अशोक कुमार टोडी के लिए बृहस्पतिवार का दिन उनके लिए सबसे बड़ी खुशी लेकर आया। अशोक की बेटी पूनम टोडी ने न केवल पीसीएस-जे परीक्षा पास की बल्कि सर्वाधिक अंक लाकर पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया।

विज्ञापन


हाल ही में पीएनबी में हुए देश के सबसे बड़े घोटाले के आरोपी नीरव मोदी को लेकर पीसीएस जे के इंटरव्यू में जब सवाल पूछे गए तो पढ़िए क्या जवाब दिया। नीरव मोदी देश से भाग गए हैं, उन्हें वापस लाना हो तो क्या करना होगा? ऐसे तमाम सवालों का सामना करने के बाद आठ युवाओं को प्रदेश की न्यायिक सेवा परीक्षा में सफलता मिली है।

टॉपर पूनम टोडी, पांचवें स्थान पर रहने वाली चेरब बत्रा और सातवें स्थान पर रहने वाली तनुजा कश्यप से पूछे गए सवाल और उनके जवाब, आप भी पढ़िये। सिलेबस से जुड़े सवालों के अलावा कई ऐसे सवाल पूछे गए जो कि किसी भी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवा के लिए काम के साबित हो सकते हैं।

विज्ञापन

karishma
सवाल : नीरव मोदी को किस एक्ट के तहत अपने देश में वापस बुलाया जा सकता है?
जवाब : नीरव मोदी को एक्स्ट्राडिशन ट्रीटी के तहत देश में वापस लाया जा सकता है।
सवाल : आप अपनी तुलना शेर से करेंगे या हाथी से?
जवाब : शेर से। क्योंकि शेर निडर होता है और जज भी निडर होना चाहिए।
सवाल : एक जज के अंदर क्या क्वालिटी होनी चाहिए?
जवाब : वही जो एक न्याय की देवी दर्शाती है। जैसे दाएं हाथ में तलवार होती है, जो बताती है कि कोई भी निर्णय निडर होकर देना चाहिए। बाएं हाथ में तराजू होती है, जो दिखाता है कि सब सबूतों को नापकर ही फैसला देना चाहिए। आंखों पर पट्टी बंधी होती है, जो दिखाती है कि सबूतों और गवाहों के आधार पर निर्णय देना चाहिए, ना कि किसी दबाव में।
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर
सवाल : आप जज क्यों बनना चाहते हैं?
जवाब : मेरा बचपन से ही अपने समाज के लिए कुछ करने का मन था। मैंने सोचा कि मैं कैसे समाज को बेहतर न्याय दिला सकती हूं। मुझे यह रास्ता सबसे बेहतर लगा।
सवाल : आपने काला कोट क्यों पहना है?
जवाब : कोट का यह काला रंग आत्मविश्वास का द्योतक है।
सवाल : आप प्रतिष्ठा और शक्ति में से किसे चुनेंगे?
जवाब : प्रतिष्ठा को। क्योंकि प्रतिष्ठा होगी तो शक्ति खुद ही आ जाएगी। जैसे कि अन्ना हजारे।
सवाल : मंगल पांडे को जानते हो? अगर क्रांति के वक्त वह पाकिस्तान में होते तो क्या होता?
जवाब : उस वक्त पाकिस्तान नहीं, पूरा हिंदुस्तान ही था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें