फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस-जे रिजल्ट 2019: देवभूमि के दूरस्थ गांव की बेटी इंदिरा दानू ने बढ़ाया मान, यूपी में बनीं जज

Mon, 22 Jul 2019 08:42 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर
विज्ञापन
इंदिरा दानू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड के बागेश्वर में कपकोट के दूरस्थ गांव कुंवारी की इंदिरा दानू शनिवार को जारी यूपी पीसीएसजे परिणाम में 147 वीं रैंक हासिल कर उत्तर प्रदेश में न्यायाधीश बनी हैं। बागेश्वर से जज बनने वाली इंदिरा दानू पहली महिला हैं। 

विज्ञापन


कुंवारी के ग्राम प्रधान किशन सिंह दानू और पूर्व जिला पंचायत सदस्या शांति दानू की छोटी बेटी इंदिरा ने प्राथमिक शिक्षा मां उमा बाल शिक्षा स्वास्थ्य मंदिर कपकोट, हाईस्कूल व 12वीं इंटर कॉलेज कपकोट और पीजी कॉलेज बागेश्वर से बीएससी किया है।

विज्ञापन

वर्ष 2005 में उन्हें बागेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ उपाध्यक्ष भी चुना गया। एनएसयूआई ने उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा। इंदिरा शोध छात्रा भी हैं। इंदिरा ने सफलता का श्रेय माता-पिता सहित ईष्ट देवता, गुरुजनों को दिया है।

उनकी उपलब्धि पर जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार, कपकोट विधायक बलवंत भौर्याल, बागेश्वर विधायक चंदन राम दास, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, ब्लॉक प्रमुख बागेश्वर गोपा धपोला, ब्लॉक प्रमुख कपकोट मनोहर राम समेत बार एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें