फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड पीसीएस-जे 2019: प्रारंभिक परीक्षा की आंसर-की जारी, यहां दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

Mon, 09 Sep 2019 08:42 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रारंभिक परीक्षा-2019 के सामान्य ज्ञान एवं विधि (वस्तुनिष्ठ प्रकार) प्रश्न-पत्र के चारों सीरीज (ए, बी, सी, डी) की आंसर-की वेबसाइट https://ukpsc.gov.in/ पर जारी कर दी गई है।

विज्ञापन


अभ्यर्थी अंतिम तिथि 13 सितंबर तक आयोग की वेबसाइट पर आंसर-की का अवलोकन कर सकते हैं। यदि किसी अभ्यर्थी को किसी भी प्रश्न पत्र के किसी उत्तर विकल्प पर कोई आपत्ति है, तो वह आयोग की ई-मेल आईडी के नियमित प्रारूप में दिए गए निर्देशों के अनुसार अपनी आपत्ति प्रेषित कर सकते हैं।

बिना साक्ष्य के आपत्ति पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। इस संबंध में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव राजेंद्र कुमार की ओर से सूचना जारी कर दी गई है। इस ई-मेल आईडी kpscanskey@gmail.com पर आपत्ति प्रेषित कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक वन संरक्षक प्रारंभिक परीक्षा छह अक्तूबर को

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक वन संरक्षक प्रारंभिक परीक्षा की तिथि में परिवर्तन किया गया। सहायक वन संरक्षक के 45 रिक्त पदों पर प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 29 सितंबर-2019 प्रस्तावित की गयी थी।
 
इस दिन संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली की सिविल सर्विसेज (मुख्य) परीक्षा -2019 आयोजित होने के कारण उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर सहायक वन संरक्षक प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन छह अक्तूबर-2019 (रविवार) को किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थी अपने प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट 21 सितंबर से डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें