डीयू में एबीवीपी और एनएसयूआई के धन और बाहुबल के आगे खुद को एक बेहतर विकल्प बताने वाले ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (आइसा) ने चुनाव जीतने पर कैंपस को हिंसा मुक्त बनाने का वादा किया है।
आइसा की ओर से शनिवार को एक सकारात्मक बदलाव के लिए घोषणा पत्र जारी किया, जिसके माध्यम से उन्होंने ‘मेरा वोट-मेरा अधिकार’ का नारा देते हुए किसी भी फर्जी व धोखेबाज उम्मीदवार को अपना वोट ना देने की अपील की है।
घोषणा पत्र में हिंसा रहित कैंपस, हॉस्टल बढ़ाने, पीजी ब्रोकर माफिया के खिलाफ रेंट रेगुलेशन एक्ट, मेट्रो में रियायती पास, लैंगिक संवेदनशीलता सेल बनाने पर फोकस किया है।
आइसा दिल्ली इकाई अध्यक्ष कंवलप्रीत कौर ने कहा कि बीते साल एबीवीपी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी फर्जी डिग्री के आधार पर अध्यक्ष पद जीते। हालांकि, बाद में उन्हें पद से इस्तीफा देना पड़ा।