फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस-जे प्री 2019: अभ्यर्थी 200 में से 30.75 अंकों पर होंगे पास, 19 दिसंबर से मुख्य परीक्षा

Sat, 05 Oct 2019 08:56 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिविजन) प्री परीक्षा में 200 में से 30.75 अंक लाने वाले अभ्यर्थी पास हो गए। जी हां, पहली बार परीक्षा में आई ईडब्ल्यूएस कैटेगरी की कटऑफ में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इस परीक्षा में चयनित अभ्यर्थी अब मुख्य परीक्षा में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने एक सितंबर को पीसीएस-जे प्री परीक्षा का आयोजन किया था। इस परीक्षा की आंसर की भी आयोग ने जारी कर दी है। आयोग सचिव राजेंद्र कुमार की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, अनारक्षित वर्ग में 145.75, उत्तराखंड महिला की 128.25, ईडब्ल्यूएस की 30.75, एससी की 108.25, ओबीसी की 94 और ओबीसी उत्तराखंड महिला की 94.50 कटऑफ रही है।

एक सवाल गलत, मिले बोनस अंक
पीसीएस-जे प्री परीक्षा में एक सवाल गलत था। इस पर आयोग ने बोनस अंक दिए हैं। आयोग के मुताबिक, जनरल अवेयरनेस एंड लॉ बुकलेट ए में सवाल नंबर 170, बुकलेट बी में सवाल नंबर 135, बुकलेट सीट में सवाल नंबर 111, बुकलेट डी में सवाल नंबर 89 पर बोनस अंक दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें