फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस-जे के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का आज अंतिम मौका, जल्दी करें अप्लाई 

Wed, 10 Apr 2019 04:31 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल जज-जूनियर डिविजन परीक्षा-2018 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का बुधवार को अंतिम मौका है। अभ्यर्थी पीसीएस-जे के लिए 10 अप्रैल की रात्रि 11.59 बजे तक आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएज-जे परीक्षा-2018 के रिक्त 30 पदों पर 19 मार्च 2019 को अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। आयोग की ओर से पहली बार इस परीक्षा में तीन पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित किए गए हैं।

विज्ञापन

इसके लिए आरक्षण का लाभ केवल उत्तराखंड राज्य के स्थायी नागरिकों के लिए ही लागू होगा। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की श्रेणी का दावा करने वाले अभ्यर्थी किसी अन्य श्रेणी परिवर्तन का दावा प्रस्तुत नहीं कर सकेंगे।

इसके साथ ही यदि कोई अभ्यर्थी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की श्रेणी का प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं कर पाया तो आयोग की ओर से ऐसे अभ्यर्थियों का आवेदन निरस्त किया जाएगा। इसकी प्रारंभिक परीक्षा के लिए संभावित तिथि 12 मई 2019 निर्धारित की गई है। इस संबंध में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव राजेंद्र कुमार की ओर से वेबसाइट पर सूचना जारी कर दी गई है।

नोट: आप इस खबर के बारे में और क्या जानना चाहते हैं? हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/AuNewsDehradun/ पर मैसेज या खबर पर कमेंट करके पूछ सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें