फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस-जे 2018 रिजल्ट: देहरादून की जसमीत कौर बनीं टॉपर, मेरिट में 28 अभ्यर्थियों के नाम

Sat, 21 Dec 2019 10:13 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

  • रुचिका गोयल द्वितीय और कार्तिकेय जोशी तृतीय स्थान पर
  • उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने किया अंतिम चयन परिणाम घोषित 
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल जज जूनियर डिविजन परीक्षा-2018 में जसमीत कौर टॉपर रही है। रुचिका गोयल ने द्वितीय और कार्तिकेय जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। आयोग की ओर से चयनित 28 अभ्यर्थियों के नाम की सूची वेबसाइट https://ukpsc.gov.in/ पर जारी कर दी है।

विज्ञापन


उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से पीसीएस -जे की परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम लिखित और साक्षात्कार परीक्षा के अंकों की मेरिट के आधार पर घोषित किया गया है। पीसीएस-जे मुख्य परीक्षा 28 नवंबर को कराई गई थी।

साक्षात्कार 16 और 17 दिसंबर को हुआ था। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक मोहम्मद नासिर ने बताया कि पीसीएस-जे परीक्षा 2018 में अभ्यर्थियों की अंतिम मेरिट सूची जारी कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नीचे देखिए पूरी लिस्ट

इसमें जसमीत कौर टॉपर रही हैं। इसके साथ ही रुचिका गोयल, कार्तिकेय जोशी, सुमन भंडारी, प्रतीक मथैला, विनीत कुमार श्रीवास्तव, दीप्ति पंत, मोहित महेश, अनुराग त्रिपाठी, सुभांगी गुप्ता, आशीष तिवारी, प्रतीक्षा केशरवानी, रवि अरोड़ा, चेतन सिंह गौतम, श्रेया गुप्ता, अवंतिका सिंह चौधरी, रुचिका नरूला, नंदिता काला, अकमल, विकास गोयल, विकास कुमार, जैनब, विवेक शर्मा, शिव सिंह, रोहित कुमार पांडेय, उपाधि सिंघल, प्रतीक कपिल को श्रेष्ठता में चयनित घोषित किया गया है।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव राजेंद्र कुमार की ओर से पीसीएस-जे परीक्षा-2018 में 229 अभ्यर्थियों के प्रातांकों और कट ऑफ मार्क्स की सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

यहां देखिए पूरी लिस्ट:
https://spiderimg.amarujala.com/assets/applications/2019/12/20/result-pcs-j-2018-update_5dfce6cbef8b5.pdf
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें