एपीसीसीफ वीके पांगती को वन अनुसंधान एवं प्रबंधन के साथ ही एपीसीसीएफ कार्ययोजना का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। एपीसीसीएफ डॉ. सुखदेव सिंह को नई दिल्ली में निवेश आयुक्त के साथ ही एनजीटी व सुप्रीम कोर्ट में राज्य सरकार की ओर से नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
एपीसीसीएफ समीर को सीईओ कंपेंसेटरी एफारेस्टेशन फंड मैनेजमेंट एंड प्लानिंग अथारिटी (कैंपा) बनाया गया है। सीसीएफ एसके शर्मा नमामि गंगे परियोजना के निदेशक के साथ ही सीसीएफ आधुनिकीकरण, सीसीएफ मनोज चंद्रन को सीसीएफ मानव संसाधन, प्रतीक्षारत सीसीएफ सुरेंद्र मेहरा को सीसीएफ वन्यजीव संरक्षण, सीसीएफ डॉ. विवेक पांडेय को सीसीएफ कार्ययोजना के साथ ही निदेशक वानिकी प्रशिक्षण अकादमी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वन संरक्षक डॉ. तेजस्विनी पाटिल से कार्ययोजना अधिकारी नैनीताल वन प्रभाग के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है लेकिन वे दक्षिणी कुमाऊं वृत्त के वन संरक्षक पद पर बनी रहेंगी। डीएफओ रामनगर वन प्रभाग नेहा वर्मा को कार्ययोजना अधिकारी नैनीताल बनाया गया है।
उप निदेशक कार्बेट टाइगर रिजर्व अमित शर्मा को वन विकास निगम कुमाऊं का क्षेत्रीय प्रबंधक, जबकि डीएफओ बद्रीनाथ एनएन पांडे को हल्द्वानी का डीएफओ, डीएफओ प्रवीण कुमार को डीएफओ अल्मोड़ा बनाया गया है।
इसके अलावा मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक कार्यालय से संबद्ध किशन चंद्र को लंबे समय बाद नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क का डीएफओ, डीएफओ डी थीरू ज्ञानसंबंदम को मुख्यालय में नियोजन एवं वित्तीय प्रबंधन कार्यालय में भेजा गया है। डीएफओ अल्मोड़ा पंकज कुमार को मुख्यालय में अनुश्रवण, आईटी व आधुनिकीकरण में उप वन संरक्षक बनाया गया है।
उप वन संरक्षक चंद्रशेखर सनवाल को हल्द्वानी से जड़ी बूटी शोध एवं विकास संस्थान का निदेशक, उप वन संरक्षक चंद्रशेखर जोशी जोशीमठ से कार्बेट टाइगर रिजर्व का उप वन संरक्षक, अमित कंवर को केदार वन्यजीव प्रभाग के साथ ही बद्रीनाथ वन प्रभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जबकि उप वन संरक्षक बीपी सिंह को भूमि संरक्षण वन प्रभाग हल्द्वानी से रामनगर वन प्रभाग का डीएफओ बनाया गया है।