फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: पीसीबी दीवाली के दृष्टिगत राज्य के आठ शहरों में हवा की निगरानी करेगा, ध्वनि की भी की जाएगी जांच

Mon, 06 Oct 2025 11:19 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

पीसीबी इस बार भी दीवाली को देखते हुए  हवा की निगरानी करेगा। राज्य में देहरादून, ऋषिकेश, टिहरी, हरिद्वार, काशीपुर, रुद्रपुर, हल्द्वानी और नैनीताल में हवा की गुणवत्ता की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड दीपावली के दृष्टिगत राज्य के आठ शहरों में हवा की निगरानी का काम करेगा। इस अवधि में ध्वनि की भी जांच की जाएगी। यह कार्य 13 अक्तूबर से शुरू होगा।पीसीबी हर साल दीपावली के समय 15 दिनों तक हवा की गुणवत्ता की निगरानी का काम करता है।

विज्ञापन


इस बार भी पीसीबी ने तैयारी कर ली है। राज्य में देहरादून, ऋषिकेश, टिहरी, हरिद्वार, काशीपुर, रुद्रपुर, हल्द्वानी और नैनीताल में हवा की गुणवत्ता की जांच की जाएगी। इसमें देहरादून में घंटाघर व नेहरू काॅलोनी, ऋषिकेश में नगर निगम परिसर, टिहरी मेें डीएम कार्यालय व नगर पालिका परिषद परिसर क्षेत्र में जांच होगी।

ये भी पढ़ें...Kedarnath Heli Seva: अंतिम स्लॉट के लिए इस दिन खुलेगा पोर्टल, 13 से 21 अक्तूबर के लिए बुक होंगे टिकट
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिद्वार में ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज, काशीपुर एलडी भट्ट उप जिला अस्पताल, रुद्रपुर नगर निगम परिसर, हल्द्वानी जल संस्थान कार्यालय और नैनीताल में नगर पालिका परिषद परिसर में मानीटरिंग के लिए लगे स्टेशन के माध्यम से जांच होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें