कर्णप्रयाग नारायणबगड़ के रैंस गांव में सिलिंडर ब्लास्ट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग नारायणबगड़ के रैंस गांव में सड़क किनारें स्थित एक ढाबे में अचानक सिलिंडर फट गया। जिससे पूरा ढाबा जलकर खाक हो गया। ढाबे में एक युवक खाना बना रहा था। वह किसी काम से बाहर गया। तभी कुछ देर में अचानक से ब्लास्ट हो गया।