फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड का लाल पवनदीप बना 'द वॉयस इंडिया'

Mon, 31 Aug 2015 09:05 PM IST
ब्यरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
शान की टीम में शामिल चंपावत के पवनदीप राजन एंड टीवी पर तीन महीने चली कड़ी प्रतियोगिता के बाद रविवार देर रात आयोजित ग्रांड फिनाले में द वॉयस इंडिया बन गए हैं।
विज्ञापन


पवनदीप ने परंपरा ठाकुर, ऋषभ चतुर्वेदी और दीपेश को पछाड़ कर यह कामयाबी हासिल की। सुर संग्राम की इस स्पर्धा में दूसरे नंबर पर दीपेश रहे, जबकि पंरपरा और ऋ षभ को क्र्तमश: तीसरा और चौथा स्थान मिला।

50 लाख पुरस्कार
पवनदीप को एंड टीवी की ओर से 50 लाख रुपये नकद, अल्टो के-10 कार से पुरस्कृत किया गया है। इसके अलावा, यूनिवर्सल म्यूजिक कंपनी ने पवनदीप के साथ एक एलबम का करार किया है।
विज्ञापन


कोच शान का कहा शुक्रिया
द वॉयस इंडिया की बादशाहत हासिल करने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में पवनदीप ने कहा कि ‘मैं अपने चाहने वालों और वोट देकर जिताने वालों का शुक्रिया करता हूं।

साथ ही अपने कोच शान को धन्यवाद देता हूं जिनके मार्गदर्शन में मैंने यह मुकाम हासिल किया है। मैं यही कहूंगा कि यह शो ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां से जाने वाला हर प्रतिभागी अपने आप को विजयी मानेगा।’
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें