फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश का टैलेंट बनने के करीब पहुंचा उत्तराखंड का नायाब 'नगीना'

Sun, 19 Jul 2015 07:50 PM IST
योगेश जोशी/ अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
एंड टीवी पर प्रसारित होने वाले वॉयस ऑफ इंडिया टैलेंट सर्च कार्यक्रम के तीसरे चरण में पहुंचे उत्तराखंड के पवनदीप राजन की किस्मत अब उनके हुनर से ज्यादा उसके चाहने वालों के हाथ में है।
विज्ञापन


दमदार आवाज की बदौलत वह प्रतियोगिता के वोटिंग राउंड में पहुंच गए हैं। तीसरे दौर में दर्शकों से मिलने वाले समर्थन के बल पर वह इस प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर सकते हैं। फोन लाइन 25 जुलाई से खुलेगी। चंपावत में जगह-जगह लगाई गई फ्लैक्सी से पवनदीप के समर्थन में वोटिंग करने की अपील की गई है।

कुमाऊंनी लोक गायक सुरेश राजन के बेटे पवनदीप (21) बचपन से ही अपनी आवाज का जादू बिखेरते रहे। एंड टीवी पर प्रसारित हो रहे प्रतिभा खोज कार्यक्रम वॉयस ऑफ इंडिया में पवनदीप ने पहले दो राउंड आसानी से पार किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देशभर के 28 गायक लेंगे हिस्सा

कार्यक्रम के जज शान की टीम में शामिल होकर उन्होंने पहले चक्र (ब्लाइंड राउंड) में बाजी मारी।

उसके बाद दूसरे चक्र (बैटल राउंड) में सूफियाना गीत का जादू बिखेर कर उन्होंने चारों जजों मिक्का, शान, सुनिधि चौहान और हिमेश रेशमिया को वोटिंग राउंड में सेलेक्ट करने को मजबूर कर दिया। वोटिंग राउंड में पवन का शानदार प्रदर्शन और दर्शकों का समर्थन उन्हें मायानगरी में नया मुकाम दिला सकता है।

वॉयस ऑफ इंडिया के वोटिंग राउंड में देशभर के कुल 28 कलाकार पहुंचे हैं। वोटिंग राउंड के लिए चारों जज ने सात-सात गायक चुने हैं। पालिका अध्यक्ष प्रकाश तिवारी, व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन गिरि, उपाध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, सभासद दीपक लारा, रोहित बिष्ट, मयूख चौधरी समेत तमाम नौजवानों ने उभरते गायक के पक्ष में वोटिंग करने की अपील की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें