फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: रात को हुई मेहंदी की रस्म, सुबह दुल्हन के कमरे का दरवाजा खोलते ही उड़े घरवालों के होश

Thu, 25 Apr 2024 06:05 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी

सार

Pauri News: जब परिवार के लोग उठे, तो देखा कि दुल्हन अपने कमरें में नहीं है। आसपास खोजा, तो वह कहीं नहीं मिली। फोन भी स्वीच ऑफ आया।स
विज्ञापन
दुल्हन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली पाैड़ी क्षेत्र के एक गांव में डोली उठने से पहले ही दुल्हन लापता हो गई है। शादी समारोह जीजा के गांव में हो रहा था। लेकिन मेंहदी होने के बाद दुल्हन मंगलवार तड़के सुबह घर से लापता हो गई। पुलिस जीजा की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर दुल्हन की तलाश में जुट गई है, लेकिन उसका अभी तक कुछ पता नहीं लग पाया है।

विज्ञापन
Trending Videos

कोतवाली पौड़ी पुलिस को एक ग्रामीण ने एक तहरीर दी है। तहरीर में ग्रामीण ने बताया कि उसकी साली की शादी समारोह मेरे घर में आयोजित हो रहा था। बीते सोमवार रात साली की मेंहदी हुई। सभी परिजन गांव में पहुंच चुके हैं। मंगलवार को सुबह जब परिवार के लोग उठे, तो देखा कि दुल्हन अपने कमरें में नहीं है। आसपास खोजा, तो वह कहीं नहीं मिली। फोन भी स्वीच ऑफ आया।

श्रीनगर गढ़वाल: SSB भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने का एक और आरोपी गिरफ्तार, गिरोह बनाकर कर रहे थे धांधली

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंगलवार को न्यूतेर के बाद बुधवार को बारात रुद्रप्रयाग से आनी थी। एसएसआई पौड़ी संतोष पैथवाल ने बताया कि दुल्हन के लापता होने पर जीजा की शिकायत मिलने पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश तेज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस टीम गठित कर एसआई लक्ष्मी जोशी को जांच सौंप आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। बताया कि दुल्हन मूल रुप से कोट ब्लाक की रहने वाली हैं। जिसकी शादी रुद्रप्रयाग जिले के युवा से तय हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें