देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत की दूसरी पुण्यतिथि पर मसूरी में पौड़ी गढ़वाल विकास समिति ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। शहर के कई सामाजिक, राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने जनरल विपिन रावत के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
शहीद स्थल पर समिति पदाधिकारियों ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत की आत्मा की शांति के लिए हवन किया। समिति ने नौ पूर्व सैनिकों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित भी किया। पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने कई दशक तक देश की सेवा की। युवाओं को उनके कार्यों से प्रेरणा लेकर मातृभूमि की सेवा करनी चाहिए।
समिति के वरिष्ठ सदस्य सतीश ढौंढियाल ने बताया कि पूर्व सैनिक बिजेन्द्र सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह राठौड़, सुरेद्र सिंह, अवधेश रौथाण, मोहन सिंह नेगी, विकास शर्मा, टीकम सिंह खरोला, योगेन्द्र भंडारी, मुन्ना लाल नौटियाल को सम्मानित किया गया। संचालक परविंद रावत ने किया। इस अवसर पर मोहन पेटवाल, अमित गुप्ता, कुशाल राणा, अरविंद सेमवाल, भोपाल सिंह चौहान, अमित भट्ट, रमेश नवानी, त्रिलोक प्रसाद जखमोला, उमेश नौटियाल, शशि रावत, सुरेन्द्र रावत, पवन नैथानी, मनीष कुकसाल, सुषमा रावत आदि मौजूद रहे।