फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patwari Paper Leak: डॉक्टर के जरिए खुली थी पटवारी पेपर लीक की पोल, आरोपियों तक ऐसे पहुंची एसटीएफ

Wed, 18 Jan 2023 03:20 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Patwari Paper Leak: पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा होने के बाद पेपर लीक की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। सूत्रों के मुताबिक दो दिन बाद एसटीएफ को पुख्ता जानकारी मिली कि ज्वालापुर के किसी डॉक्टर के मार्फत आयोग से ही पेपर लीक किया गया है। 
विज्ञापन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटवारी पेपर लीक की पोल डॉक्टर के जरिए खुली थी। एसटीएफ ने सबसे पहले संजीव नाम के इस डॉक्टर को शक के आधार पर पकड़ा तो शुरुआती पूछताछ में ही उसने सारे राज उगल दिए। इसके बाद एसटीएफ राजपाल और फिर सरगना संजीव चतुर्वेदी तक पहुंच गई। अब एसआईटी ने सभी अभ्यर्थियों के नाम-पते की भी तस्दीक कर ली है।

विज्ञापन


दरअसल, आठ जनवरी को पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा होने के बाद पेपर लीक की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। सूत्रों के मुताबिक दो दिन बाद एसटीएफ को पुख्ता जानकारी मिली कि ज्वालापुर के किसी डॉक्टर के मार्फत आयोग से ही पेपर लीक किया गया है। शुरुआत में एसटीएफ के पास केवल इतनी ही जानकारी थी कि एक डॉक्टर है जो डायलिसिस करता है। एसटीएफ तस्दीक करते हुए ज्वालापुर के एक अस्पताल पहुंची।

यहां पता चला कि संजीव नाम का एमएससी पास एक युवक है, जिसे डॉक्टर कहते हैं। वह यहां पर डायलिसिस करता है। उसका ज्वालापुर के पास रुड़की हाईवे पर एक कॉलोनी में फ्लैट है। एसटीएफ ने इस फ्लैट से संजीव को धर दबोचा। पूछताछ में पता चला कि उससे राजपाल नाम के मास्टर (एक कॉलेज में पढ़ाने वाला शिक्षक) ने संपर्क किया था। मास्टर और डॉक्टर की इस जोड़ी ने ही पूरे खेल को रचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में इन्होंने आयोग के अतिगोपन अनुभाग में तैनात संजीव चतुर्वेदी का नाम बताया। इसके बाद एसटीएफ ने संजीव चतुर्वेदी को भी दबोच लिया। इसके बाद सारे राज खुलते चले गए और एसटीएफ ने गत बृहस्पतिवार शाम को उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया। अब एसआईटी ने 36 अभ्यर्थियों तक पहुंचने का दावा किया है।

ये भी पढ़ें...Patwari Paper Leak: दावत के दौरान बनाई थी पेपर लीक की योजना, पूछताछ के बाद खुलती जा रही पूरी कहानी

आरोपियों की संपत्तियों की भी हो रही जांच
इस मामले में पकड़े गए अब तक सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई हो चुकी है। एसआईटी सभी आरोपियों की संपत्तियों की जानकारी जुटा रही है। जल्द ही इनकी अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि इससे पहले यूकेएसएसएससी पेपर लीक में पकड़े गए आरोपियों में से तीन की संपत्तियां जब्त करने की कार्रवाई चल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें