सीडीआर से खुलेगा पेपर खरीदने वालों का राज
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित पटवारी भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक करने से लेकर उन्हें आगे बेचने वाले सातों आरोपियों को एसटीएफ ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। अब आगे की जांच शुरू कर दी गई। एसटीएफ के अलावा मामले की जांच के लिए हरिद्वार में एसआईटी गठित कर दी गई है। आरोपियों की कॉल डिटेल से पेपर खरीदने वालों का पता भी लगाया जाएगा।
ये भी पढ़ें...UKPSC Paper Leak: उठा सवाल, अति गोपनीय विभाग तक कैसे पहुंचा मोबाइल, आरोपी ने फोन से ही वायरल किए थे सवाल
आठ जनवरी को परीक्षा हुई थी। लेकिन इससे पहले ही पेपर लीक हो गया था। एसटीएफ ने दो दिन पहले ही इस मामले में लोक सेवा आयोग के अनुभाग अधिकारी, उसकी पत्नी सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया था। पेपर लीक करने वाले आरोपियों के सलाखों पीछे पहुंचने के बाद अब पेपर खरीदने वाले एसटीएफ के रडार पर आ गए हैं। अब आरोपियों की कॉल डिटेल खंगालने की तैयारी चल रही है। जिससे ये सामने आ सके कि आखिर कौन-कौन उनके संपर्क में थे। एसपी क्त्रसइम एवं एसआईटी प्रभारी रेखा यादव का कहना है कि एसआईटी अपनी जांच शुरू करेगी।