फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patwari Lekhpal Paper Leak: अब निगाहें सबसे बड़ी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती पर, 22 को दो लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Fri, 13 Jan 2023 07:37 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

22 जनवरी को 600 से अधिक केंद्रों पर दो लाख से ज्यादा अभ्यर्थी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा देंगे। राज्य लोक सेवा आयोग ने बृहस्पतिवार की शाम फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए। उम्मीदवार अपनी पूरी डिटेल भरकर आयोग की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
परीक्षा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटवारी लेखपाल भर्ती का पेपर लीक होने के बीच अब सबकी निगाहें आयोग की सबसे बड़ी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा पर है। यह परीक्षा 22 जनवरी को 600 से अधिक केंद्रों पर होने जा रही है, जिसमें दो लाख 10 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


राज्य लोक सेवा आयोग, सरकार और पुलिस के सामने पेपर लीक के बाद चुनौती बढ़ गई है। 22 जनवरी को होने वाली 894 पदों की फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा आयोग की सबसे बड़ी परीक्षा है। आयोग के ही अति गोपन विभाग के अनुभाग अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद इस परीक्षा को पारदर्शी तरीके से कराने की चुनौती और कड़ी हो गई है।

वहीं, 28 से 31 जनवरी के बीच आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा होने जा रही है। बेहद अहम इस परीक्षा को भी पारदर्शी तरीके से कराने की चुनौती होगी। दूसरी ओर 12 फरवरी को दोबारा पटवारी लेखपाल और 19 फरवरी को सहायक लेखाकार भर्ती को भी माफिया से बचाने की चुनौती होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के एडमिट कार्ड जारी
राज्य लोक सेवा आयोग ने बृहस्पतिवार की शाम फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए। उम्मीदवार अपनी पूरी डिटेल भरकर आयोग की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें...Paper Leak In Uttarakhand:  जेई, एई और प्रवक्ता भर्ती परीक्षाओं के भी पेपर लीक, STF कर सकती है जल्द बड़े खुलासे

पीसीएस मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड आज होंगे जारी
आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड शुक्रवार को जारी होंगे। आयोग के सचिव जीएस रावत के मुताबिक, यह परीक्षा 28 से 31 जनवरी के बीच हरिद्वार, देहरादून और हल्द्वानी में कई केंद्रों पर होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें