खुफिया विभाग पेपर लीक में शामिल छात्रों का तलाश रहा गठजोड़
बताया जा रहा है कि प्रारंभिक जांच में 30 से अधिक छात्रों को लेखपाल भर्ती का पेपर लीक कराने की बात सामने आई जो जबकि अब आंकड़ा सौ के पार तक पहुंच सकता है। माना जा रहा है कि जैसे-जैसे पूछताछ बढ़ेगी तो एक के बाद एक छात्रों और इसमें शामिल लोगों की भी कड़ी जुड़ेगी।
सात लोगों की गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ अब अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी कर सकती है। इसके लिए पुख्ता जानकारी और सुबूत जुटाए जा रहा है। इसके लिए जहां एक ओर एसटीएफ अपनी ओर से जांच कर रही है वहीं दूसरी, खुफिया विभाग को भी अलग-अलग क्षेत्रों में जानकारी जुटाने के लिए सक्रिय कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें...Patwari Paper Leak : अब एसआईटी करेगी पटवारी पेपर लीक मामले की जांच, आठ सदस्यीय टीम की गई गठित
बताया गया है कि एसटीएफ की जांच में पेपर लीक की पुष्टि होने के बाद इसमें शामिल आरोपियों के बारे में अलग-अलग जगहों से खुफिया विभाग की टीमों ने इनपुट दिए हैं। इसके आधार पर कुछ और गिरफ्तारियां करने में मदद मिली। वहीं अब एसटीएफ का रारगेट उन सभी संभावित छात्रों का सत्यापन करना है जो पेेपर लीक मामले में जु़ड़े छात्रों और आरोपियों से संपर्क में थे। बताया जा रहा है कि इसके लिए कॉल डिटेल के जरिए भी जानकारी जुटाई जा रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही इसमें कई और नामों के खुलासे होंगे।