2021 के कुंभ में आ गया था हाथी
2021 के कुंभ मेले में भी एक हाथी रात के समय आबादी क्षेत्र में आ गया था। जिसे वन विभाग की टीम की ओर से कड़ी मशक्कत के बाद जंगल में खदेड़ा गया था। वन विभाग की ओर से जंगली जानवरों को भगाने वाले स्प्रे का प्रयोग कर हाथी पर काबू पाया गया था। इससे वन विभाग की ओर से बढ़ते मानव-वन्य जीव संघर्ष को देखते हुए ज्यादा सतर्क रहना होगा।
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: चुनावी मोर्चे पर अकेले पड़ गए कांग्रेस के कमांडर, नेताओं की खींचतान से घमासान, बनना पड़ रहा ढाल
जंगली जानवरों को कुंभ मेला क्षेत्र में रोकने के लिए दो किलोमीटर का ट्रैक गंगा किनारे से बनाया जाएगा। ट्रैक बनने पर वन विभाग की गश्त टीमें तैनात रहेंगी। जिनकी ओर से जंगली जानवरों की निगरानी की जाएगी। -शीशपाल सिंह, रेंजर, हरिद्वार