फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एक्सरे जांच के लिए 35 किमी दूर विकासनगर जा रहे मरीज

Wed, 01 Oct 2025 02:05 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) साहिया में बीते एक माह से एक्सरे मशीन खराब पड़ी है। मरीजों को एक्सरे जांच के लिए करीब 35 किमी दूर उप जिला अस्पताल विकासनगर जाना पड़ रहा है। घायल और बीमार मरीजों को विकासनगर तक आने में बड़ी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


सीएचसी साहिया पर कालसी ब्लॉक के 100 से अधिक गांवों के लोग उपचार के लिए निर्भर हैं। करीब एक माह पहले अस्पताल की एक्सरे मशीन के एक पार्ट में खराबी आ गई थी। अस्पताल प्रशासन ने खराब पार्ट को ठीक करने के लिए भेजा था लेकिन अब तक खराब पार्ट ठीक होकर नहीं आया है।



चिकित्सकों को दुर्घटना या ऊंचाई से गिरने से घायल हुए लोगों, हड्डी और फेफड़ों की समस्या से ग्रसित मरीजों को एक्सरे के लिए कालसी और विकासनगर भेजना पड़ रहा है। इनमें से अधिकतर मरीज एक्सरे जांच के लिए उप जिला अस्पताल विकासनगर जा रहे हैं।
विज्ञापन


अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि एक्सरे मशीन के खराब पार्ट को मरम्मत के लिए भेजा गया है। संबंधी कंपनी को जल्द से जल्द पार्ट ठीक कर भेजने के लिए निर्देशित किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें