फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम ने ली जान: गाड़ी में इलाज के लिए तड़पता रहा मरीज पर नहीं पसीजा किसी का दिल

Thu, 30 Nov 2017 05:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
Patient - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
श्रीनगर में बृहस्पतिवार दोपहर को लगे जाम ने एक जान ले ली। आधे घंटे तक मरीज इलाज के लिए तड़पता रहा लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा।
विज्ञापन


श्रीनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग SSB गेट के सामने जाम में फंसे वाहन में एक बीमार व्यक्ति की मौत हो गई। वाहन करीब आधे घंटे तक फंसा रहा, लेकिन न किसी ने जाने दिया और नाही पुलिस की ओर से जाम हटाने का प्रयास किया गया।

बीमार बुजुर्ग (70) व्यक्ति को सांस संबंधित कुछ परेशानी थी। परिजन गांव से निजी वाहन में उसे बेस चिकित्सालय ले जा रहे थे।  दरअसल  इन दिनों कीर्तिनगर से फरासु गॉव तक राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पेड़ कटान का कार्य चल रहा है इसके श्रीनगर में आए जिन घंटों जाम लग रहा है।
विज्ञापन


जाम के कारण एक व्यक्ति की जान चली गई। मरीज के भतीजे मदन सिंह रावत का आरोप है कि अगर जाम नहीं लगता तो उनके चाचा को समय पर इलाज मिल जाता और उनकी जान बच जाती है।
विज्ञापन


उन्होंने इसे पुलिस प्रशासन की लापरवाही बताई। कहा कि घंटों जाम लगे रहने के बावजूद पुलिस ने हटाने का प्रयास नहीं किया। ऐसे में एक जिंदगी चली गई। वहीं अधिकारियों का कहना है की जाम मात्र 15 मिनट का लगा था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें