फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज को लेने गई 108 एंबुलेंस के हुए ब्रेक फेल, ड्राइवर की इस चालाकी ने बचाई सबकी जान

Wed, 06 Sep 2017 06:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी 
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार शाम को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। मरीज को लेने गई 108 एंबुलेंस के अचानक ब्रेक फेल हो गए। लेक‌िन ड्राइवर की इस चालाकी से मरीज और उसकी जान बच सकी। 
विज्ञापन

अब पहाड़ी रास्तों में दौड़ रही जीवनदायिनी 108 की खटारा एंबुलेंस सेवा हादसे का सबब बनने लगी हैं। मंगलवार शाम को बाइक दुर्घटना में घायल हुए एक युवक को बौराड़ी जिला अस्पताल ले जा रही 108 की एंबुलेंस ब्रेक फेल होने के कारण चंबा-कोटीकालोनी मार्ग पर जाख गांव के पास बीच सड़क पर जा पलटी।

इससे मार्ग पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल मच गया। आनन-फानन में लोगों ने 108 में सवार घायल को प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल बौराड़ी पहुंचा।  मंगलवार शाम साढे़ पांच बजे 108 को सूचना मिली की जाख गांव के निकट एक बाइक सवार घायल हो गया था।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

108 कर्मियों ने घायल जयकृष्ण रतूड़ी (36) पुत्र बच्चीराम ग्राम नैलचामी गाड़ी के भीतर प्राथमिक उपचार दिया। जयकृष्ण घनसाली से देहरादून जा रहा था। इसके बाद 108 करीब 200 मीटर आगे बढ़ा ही था कि उसका ब्रेक फेल हो गया। चालक ने सूझबूझ का परिचय देतेे हुए एंबुलेंस को सड़क पर पलटा दिया।

वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से एंबुलेंस में सवार तीनों लोगों को ग्रामीणों ने बाहर निकाला। घटना में चालक किशन पाल सिंह कुंवर और फार्मासिस्ट सौरभ डोभाल चोटिल हुए हैं। तीनों लोगों को प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। 1

​08 स्टेट हेड मनीष टिक्कू का कहना है कि बजट के अभाव में 108 सेवा की एंबुलेंस की फिटनेस नहीं हो पा रही है। इस साल शासन से बजट मिलने की उम्मीद है। चंबा मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हुई एंबुलेंस के ब्रेक फेल होने की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें