मंगलवार शाम को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। मरीज को लेने गई 108 एंबुलेंस के अचानक ब्रेक फेल हो गए। लेकिन ड्राइवर की इस चालाकी से मरीज और उसकी जान बच सकी।
अब पहाड़ी रास्तों में दौड़ रही जीवनदायिनी 108 की खटारा एंबुलेंस सेवा हादसे का सबब बनने लगी हैं। मंगलवार शाम को बाइक दुर्घटना में घायल हुए एक युवक को बौराड़ी जिला अस्पताल ले जा रही 108 की एंबुलेंस ब्रेक फेल होने के कारण चंबा-कोटीकालोनी मार्ग पर जाख गांव के पास बीच सड़क पर जा पलटी।
इससे मार्ग पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल मच गया। आनन-फानन में लोगों ने 108 में सवार घायल को प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल बौराड़ी पहुंचा। मंगलवार शाम साढे़ पांच बजे 108 को सूचना मिली की जाख गांव के निकट एक बाइक सवार घायल हो गया था।