फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पटेलनगर क्षेत्र से 24 घंटे में 13 वारंटी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
Iदो महिलाएं भी शामिल, धोखाधड़ी, चेक बाउंस सहित अन्य मामलों के हैं आरोपीI
विज्ञापन




पटेलनगर पुलिस ने मंगलवार को 24 घंटे में क्षेत्र से 13 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। ये सब अलग-अलग मामलों में आरोपी हैं जिनमें धोखाधड़ी, चोरी, विद्युत चोरी और चेक बाउंस आदि शामिल हैं। सभी वारंटियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जिन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। न्यायालय ने सभी को समय से अदालती कार्यवाही में शामिल होने की हिदायत भी दी है।



एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय की ओर से वारंटियों को गिरफ्तार करने का अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में पटेलनगर पुलिस ने विशेष टीम बनाकर अभियान चलाया। विद्युत चोरी के आरोपी शोएब खान और उमर, लापरवाही से वाहन चलाकर मृत्यु कारित करने का आरोपी लाल सिंह, चेक बाउंस का सुरेंद्र, धोखाधड़ी और पशु क्रूरता का आरोपी जिसान गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके अलावा इरफान, शाहरूख, मोहम्मद फारुक खान, शाहिद, अमंक कुमार, गुलफाम, मंजू सैनी और गीता देवी भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। वारंटियों को गिरफ्तार करने का अभियान सभी थाना पुलिस की ओर से चलाया जा रहा है। इनमें अब तक की पटेलनगर पुलिस की यह बड़ी कार्रवाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें