फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंजलि योगपीठ में अनोखे अंदाज में बना स्वतंत्रता दिवस, जानकर हैरान रह जाएंगे

Wed, 16 Aug 2017 06:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
तिरंगा
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर पतंजलि योगपीठ परिसर में 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर देश के शहीदों के सम्मान में स्वामी रामदेव और पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने ध्वजारोहण कर राष्ट्र के सात लाख से अधिक बलिदानियों को नमन किया। 
विज्ञापन

             
स्वामी रामदेव ने कहा कि आर्थिक शक्ति संपन्न देश ही विश्व का सुपर पावर देश बन सकता है। कहा देशवासियों को महात्मा गांधी, चंदशेखर आजाद और भगतसिंह जैसे लाखों शहीदों की तरह 100 प्रतिशत स्वदेशी और स्वदेश सेवा का व्रत लें। उन्होंने बताया कि भारत को 2040 तक विश्व का सुपर पावर देश बनाने के लिए पतंजलि परिवार के नेतृत्व में संपूर्ण देश में अभियान चलाया जाएगा।  

पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि भारत प्राकृतिक विविधताओं वाला देश है। हमें इन आपदाओं से प्राकृतिक ढंग से ही निपटना होगा, स्वदेशी प्रयासों से यदि इन पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जाए तो पुन: ये आपदाएं आना संभव ही नहीं है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें