पतंजलि योगपीठ में जून 2019 में अनूठा प्रशिक्षण शिविर आयोजित होने जा रहा है। इस शिविर में देशभर के नवदंपतियों को आमंत्रित किया जाएगा। स्वामी रामदेव ने बताया कि इस शिविर में नवदंपतियों को अच्छी संस्कारी संतान उत्पत्ति की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 16 संस्कार का प्रशिक्षण लेने के लिए नवदंपति यहां आ सकते हैं।
हमारा विरोध न करें
स्वामी रामदेव ने कहा कि पतंजलि में महिला, पुरुष, ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र को समान रूप से वेद-पुराण का अध्ययन कराया जाता है। तमाम लोग महिलाओं को वेद-पुराण पढ़ाने का विरोध करते आए हैं लेकिन मैं चाहता हूं कि जो काम हम कर रहे हैं, उसका समर्थन नहीं करते तो विरोध भी न करें।